Brief Summary in Hindi (Ch. 5 Should Wizard Hit Mommy?), Class - 12th, Subject - English, HBSE, CBSE

 5. Should Wizard Hit Mommy? (John Updike)

 


आइये हम कहानी को हिंदी में समझते हैं।

 

यह कहानी चार साल की एक छोटी लड़की, जोअ(JO) के बारे में है।
के विचार अपने पिता जैक(Jack) के विचारों से भिन्न हैं।
जैक (Jack)सोने से पहले अपनी छोटी लड़की को हर दिन एक कहानी सुनाता है।  
तब से जब वह दो साल की थी।
कहानी में वह एक छोटे जानवर रोजर को लेता है। 
(जैसे रोजर फिश, रोजर गिलहरी, रोजर चिपमंक आदि) जैसे कि 
हम अपने बच्चों को कहानी सुनाने के लिए एक जानवर को लेते हैं।
कहानी में जोअ(JO) के पिता एक समस्या लेते हैं समस्या के समाधान
 के लिए कहानी का पात्र  रोजर(Roger) एक उल्लू के पास जाता है
उल्लू उसे एक जादूगर से परामर्श लेने के लिए कहता है जो अपनी जादू 
की छड़ी से हर समस्या को हल कर सकता है लेकिन इसके लिए वह 
शुल्क(Fees)लेता है।
अब जोअ (JO) थोड़ा बड़ा हो गई है और अपने पिता से उनकी कहानियों 
के बारे में कठिन सवाल पूछती है। जैसे हम थोड़ा बड़ा होने पर समझदार हो जाते हैं 
वो भी समझदार हो गई थी।
एक दिन जैक(Jack) उसे एक छोटे जानवर रोजर स्कंक(Roger Skunk) 
की कहानी सुनाता है।
रोजर स्कंक(Roger Skunk) की एक समस्या है। उसकी गंध बहुत खराब है। 
कोई भी जानवर उसकी बुरी गंध पसंद नहीं करता है।
अतः वह अपनी समस्या के समाधान के लिये एक उल्लू के पास जाता है। उल्लू उसे 
एक जादूगर के पास भेज भेजता है। 
रोजर की इच्छा के अनुसार, जादूगर ने रोजर स्कंक की गंध को गुलाब की
खुशबू में बदल दिया ।
गुलाब की अच्छी महक आने के बाद, रोजर बहुत खुश था, अब दूसरे जानवर 
भी उसके साथ खेलना पसंद करने लगे 
लेकिन जब उसकी माँ को इसके बारे में पता चला तो वह बहुत क्रोधित हुई। 
वह उसे जादूगर के पास ले गई।
वह जादूगर से अपने बेटे की गंध को पहले की तरह खराब करने के लिए कहती है।
जो कहानी के अंत से खुश नहीं है। वह चाहती है कि जादूगर बेवकूफ मां को मारे
लेकिन जैक ने कहा, नहीं, मां ने सही किया।
आपको क्या लगता है 'क्या जादूगर को मां को मारना चाहिए था (Should Wizard Hit Mommy?)